अंबेहटा में निकाली गई श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा।

अंबेहटा में निकाली गई श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अंबेहटा
गुरुवार को श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
दुर्गा मंदिर बालाजी धाम में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ सुंदर झांकियों और बालाजी की आकर्षक झांकियों ने पूरे नगर में श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।
यात्रा के दौरान मुख्य बस स्टैंड पर समिति के सदस्यों ने पूर्व चेयरमैन इनाम साकिर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना, समाजसेवी अनू ठेकेदार और शादाब का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए वापस दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।इस अवसर पर अमित गुप्ता, नितिन भटनागर, समी जैन, सोनू शर्मा, रवि कश्यप, मनोज गुप्ता, रवि कश्यप,शुभम सिरोही,राजू रोहिला, कुलदीप रोहिला, रवि प्रजापत, धर्मेंद्र कोरी, विकास जांगिड, बारु जांगिड,सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।



