#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक, 5–7 अप्रैल तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी का किया स्वागत

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बैठक, 5–7 अप्रैल तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी का किया स्वागत

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत 6 अप्रैल को होने वाले भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सिडको के चेयरमैन एवं महानगर प्रभारी वाई.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 5, 6 और 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालयों की सजावट, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों से संवाद करें और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों की जानकारी दें। बैठक में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पिछड़ा आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार, जिला महामंत्री विपिन चौधरी, पवन सवई, राकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, संदीप शर्मा, चंद्रपाल राणा, किशोर चौधरी, अनुज राठी, रक्षा नामदेव, रूचि यादव, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी देव सहित जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button