#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

संपूर्ण विश्व के जैन समुदाय और शांतिप्रिय लोगों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ!

संपूर्ण विश्व के जैन समुदाय और शांतिप्रिय लोगों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ!

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आज जब देश और दुनियाभर में हिंसक सोच को बढ़ावा देनेवाले नकारात्मक तत्व सक्रिय हैं, ऐसे में भगवान महावीर स्वामी जी का ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत सबके लिए संजीवनी बन रहा है। यह सह-अस्तित्व, सहनशीलता, सौहार्द और शांति को जन्म देनेवाला सिद्धांत है। इसमें विद्वेष और वैमनस्य के उन्मूलन की असीम शक्ति विद्यमान है। अहिंसा मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिसके मूल में समस्त प्राणि जगत के लिए करूणा का कल्याणकारी भाव है, जो अंततः मानव से लेकर पशु-पादप जगत और सम्पूर्ण पारिस्थितिकी के संरक्षण, संतुलन और सतत विकास का ही सिद्धांत है।

आओ हम सब लोग ‘जियो और जीने दो’ और ‘अहिंसा’ को अपने जीवन में एक मानवीय आचार-संहिता के रूप में अपनाएं, सम्पूर्ण मानवता को गले लगाएं और जीवन में और भी अधिक सकारात्मकता लाएं, और भी सकारात्मक हो जाएं!

Related Articles

Back to top button