#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में मनाई गई स्वामी महावीर जयंती

एनएसबीवीएम में मनाई गई स्वामी महावीर जयंती

रायबरेली, 30 मार्च 2026

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर स्वामी महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल की प्रार्थना-सभा में ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने स्वामी महावीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धावत् नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अनुपमा सिंह ने अपने विचारों से स्वामी महावीर के जीवन से सम्बन्धित अनेक जानकारियों से स्कूल के बच्चों को अवगत कराते हुए बताया कि महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन प्रभात फेरी, शोभायात्रा आदि का आयोजन किया जाता है और भगवान महावीर का सोने- चांदी के कलश से अभिषेक भी किया जाता है।
अन्त में प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रति अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामी महावीर अहिंसा के मूर्तिमान प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग और तपस्या से ओत-प्रोत था। राजपरिवार से सम्बन्धित होने के बाद भी उनका जीवन बहुत ही सादा और सरल था। स्वामी महावीर जी ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य जैसे पंचशील सिद्धान्तों का भी उल्लेख किया। उनके विचार एवं संदेश आज भी मानव जाति के लिए प्रेरक हैं।
स्वामी महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button