ट्रांसजेंडर बिल को लेकर किन्नर समाज ने जताया विरोध:गद्दी नशी पूजा किन्नर।

ट्रांसजेंडर बिल को लेकर किन्नर समाज ने जताया विरोध:गद्दी नशी पूजा किन्नर।
6 अप्रैल 2026 को दिल्ली के जन्तर मन्तर पर आल इंडिया किन्नर समाज द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर ट्रांसजेंडर एक्ट में संशोधन बिल के पास होते ही संसद से लेकर सड़क तक पर इसे लेकर घमासान शुरू हो गया है। पूजा किन्नर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आने वालीं 6 अप्रैल को दिल्ली के जन्तर मन्तर पर आल इंडिया किन्नर समाज द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
स्वर्गीय गद्दी गुरु निहाल हाजी
गद्दी नशी पूजा किन्नर ने आरोप लगाया कि इस बिल ने उनके अस्तित्व को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बिल में मेडीकल बोर्ड में जांच कराने की बात कही गई, लेकिन जब एमबीबीएस में ट्रांसजेंडर को लेकर कुछ पढ़ाया ही नहीं जाता है तो कैसे मेडीकल जांच करवाने की क्या जरुरत है ? हम कौन हैं हमारा क्या अस्तित्व है ? कपड़े के अंदर क्या है ? इसको सरकार क्यों जानना चाहती है। उनका इशारा सीधे तौर पर इस बिल के प्रावधान की तरफ़ था। जिसमें कहा गया है कि ट्रांसजेंडर को मेडीकल बोर्ड से जाँच करवाने के बाद प्रमाणपत्र लेना पड़ेगा जबकि पहले स्वघोषित सार्टिफीकेट की जरूरत होती थी। उन्होंने कहा कि अगर ट्रांसजेंडर के लिए सरकार इतनी चिंतित है तो हमारे साथ अगर बलात्कार होता है तो उसे केवल दो साल की सजा है इस प्रावधान को क्यों नहीं बदला ? अगर कोई इंटर सेक्स चेंज करवाकर ट्रांसजेंडर बन रहा है उसे भी इसमें डाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल लाने से पहले कम्यूनिटी से कोई संवाद नहीं किया गया और बिल जल्दबाज़ी में ले आया गया.चार चार घंटे के अंदर बिल पास कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें सरकार से उम्मीद थी कि हमें पहचान मिलेगी लेकिन हमारी पहचान खत्म करने के लिए ये बिल लाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ नकली और गलत लोगों के कारण उनके समाज को बदनाम किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेनों, बसों और ट्रैफिक सिग्नलों पर जबरन पैसे मांगने, गाली-गलौज करने या डराने वाले लोग उनके समाज के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को नकली बताया। इस दोरान आरुषि,मीनू, आँचल, मुस्कान, काजल, डिम्पल, शबनम, सनम, प्रीति, तराना आदि रहे।



