मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की हुई बैठक…

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की हुई बैठक…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आहूत की गई।डॉक्टर रूपेश कुमार ने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों में प्राप्त रैकिंग को उच्चतम श्रेणी में लाएं। ए रैंक वाले अपनी रैकिंग यथावत बनाए रखें। वित्तीय वर्ष समाप्ति का एक दिन शेष है इसलिए वित्त संबंधी कार्यों को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ करते हुए संबंधित पोर्टल पर फीडिंग अनिवार्य रूप से कर दी जाए। बी, सी एवं डी श्रेणी वाले विभाग कार्यशैली में सुधार लाते हुए रैंकिंग को बेहतर करें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि समय सीमा के बाद कोई भी प्रकरण लंबित न रहे तथा शिकायतकर्ता से फीड बैक लिया जाए।शिकायतकर्ता की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है। सभी अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर देखकर इसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की मरम्मत कार्य जून माह तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।फैमिली आईडी, डे-एनआरएलएम, मुख्यमंत्री आवास, पंचायती राज 15 वां वित्त, पर्यटन विभाग, आईसीडीएस, सेतुओं के निर्माण, उद्योग विभाग के अन्तर्गत ओडीओपी टूल किट योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मण्डल के जिन जनपदों की रैंकिंग खराब हुई है उसको मार्च माह की श्रेणी सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। जिन विभागों में मुख्यालय से पत्राचार करना है उनको समय से प्रेषित कर दिया जाए। डॉ0 रूपेश कुमार ने सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत निर्देश दिए कि संबंधित बैंक इस कार्य की प्रगति में पूर्ण सहयोग दें। विद्युत बिलों में सुधार के अन्तर्गत उन्होने निर्देश दिए कि समय सीमा के अनुसार इसका निस्तारण किया जाए। इस संबंध में किसी समस्या के लिए संबंधित को संवेदीकृत भी किया जाए। सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि हिण्डन नदी की साफ-सफाई के संबंध में कार्ययोजना यथाशीघ्र बनाकर प्रस्तुत करें।कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा में उन्होने निर्देश दिए कि आबकारी, परिवहन, वाणिज्यकर, खनन, मण्डी एवं ऊर्जा लक्ष्य के अनुरूप वूसली करें तथा बैकलॉग को समाप्त करना सुनिश्चित करें। चकबन्दी समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि लम्बित वादों को यथाशीघ्र निस्तारित किया जाए। चकबन्दी ग्रामों में अभियान चलाकर आमजनों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को अवकाश के दिन में भी कार्यालय खोलने के लिए कहा। राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प.ळवज का प्रशिक्षण समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि महिला संबंधी अपराध, पोक्सो, गैंगस्टर, रासूका, गुण्डा एक्ट में विवेचना को पूर्ण करते हुए संबंधित अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली अरविन्द चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय तिवारी, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहारनपुर राम आसरे वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त दुष्यंत कुमार सिंह, उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर, डीआईजी स्टाम्प अखिलेश दुबे, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, चिकित्सा सहित संबंधित विभागों के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



