#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना मण्डी,थाना चिलकाना,थाना बेहट,कुतुबशेर एवम थाना देहात कोतवाली प्रभारियो की बडी कार्रवाई

थाना मण्डी,थाना चिलकाना,थाना बेहट,कुतुबशेर एवम थाना देहात कोतवाली प्रभारियो की बडी कार्रवाई

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते

SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर इस समय पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते तथा एसएसपी अभिनंदन सिंह,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर पुलिस की जनपद भर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का हमेशा सख्ती के साथ पालन करने वाले‌ एवम थाना बेहट में अपनी तैनाती के दौरान लूट/चोरी/जालसाजी/नशा तस्करी एवम रेप जैसे जघन्य मामलों के चुटकी बजाते ही धड़ाधड़ खुलासे कर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने वाले *नवनियुक्त इंस्पेक्टर मण्डी सतपाल सिंह भाटी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो ने मण्डी क्षेत्र में भी अब अपराधियों पर अपना जोरदार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।आज भी उनके दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम ने मोबाइल छिनैती (लूट)की घटना का चंद ही घंटों मे जोरदार खुलासा करते हुए यह दिखा दिया है,कि अब थाना मण्डी क्षेत्र में अपराधियों की खैर नहीं,लूटा हुआ मोबाइल भी चंद ही घंटों में बरामद कर लिया गया।आपको बता दें,कि थाना मण्डी में मोबाइल छिनैती की घटना‌ का मामला पंजीकृत होते ही हरकत में आए  *इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी* ने एक पुलिस टीम का गठन करते हुए टीम को कड़े निर्देश देते हुए इस लूटेरे की तलाश में लगा दी।इधर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुधीर कुमार ने भी अपने सहयोगी दल के सहयोग से इस मोबाइल छिनैती की घटना‌ पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद ही घंटों में इस शातिर लूटेरे कैफ पुत्र खालिद निवासी खाताखेड़ी बाबा लाल दास रोड स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास से लूट के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया यह शातिर लूटेरा पहले भी दो मामलों में जा चुका है जेल।बता दें,कि उन्होंने बेहट थाने मे भी अपनी तैनाती के दौरान चंद ही घंटों मे कई बड़े मामलों के खुलासे किए।इसके अलावा *थाना चिलकाना प्रभारी/IPS सिमरन सिंह* एवम  *थानाध्यक्ष विनोद कुमार* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रवि कुमार एवम रोहतास कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हुए एक वहशी दरिंदे कुर्बान पुत्र रिजवान निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर को चैकिंग के दौरान साइफन की पुलिया से गिरफ्तार किया।पकड़ा गया आरोपी 26 मार्च 2026 को दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते ही फरार हो गया था,जिसे आज थाना चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा  *थाना चिलकाना प्रभारी/IPS सिमरन सिंह* एवम  *थानाध्यक्ष विनोद कुमार* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए 2 शातिर वारंटियों मोल्हड पुत्र ओमप्रकाश एवम राहुल पुत्र मोल्हड दोनों ही निवासी ग्राम दौलतपुर को दबिश के दौरान किया गिरफतार।इसके  *थाना बेहट प्रभारी जितेन्द्र कुमार दीक्षित* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक करन नागर एवम अरविंद तोमर ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चैकिंग के दो‌ नशा तस्करो मुकर्रम पुत्र अकबर एवम अकरम पुत्र अकबर दोनों ही निवासी ग्राम पथरवा को अवैध स्मेक के साथ उस समय पकड़ा,जब यह दोनो नशा तस्कर गांव‌ बेलका से शाहपुर की और जाने वाले पक्के रास्ते पर चैकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही भाग खड़े हुए लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इनका काफी दूर तक पीछा करते हुए दोनों की बड़े ही जबरदस्त तरीके से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। जिनके पास मौके से 13 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की गई।पकड़े दोनों नशा तस्कर एनडीपीएस एक्ट/गौवध अधिनियम/चोरी,आर्म्स एक्ट एवम गैंगस्टर एक्ट सहित 25 अपराधिक मामलो में जेल जा चुके हैं।इसके अलावा  *थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम लेबर कालोनी चौकी प्रभारी शशांक गिरी ने मय हमराही फोर्स के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले वहशी दरिंदे सलमान पुत्र असलम निवासी काजीपुरा थाना सदर बाजार को बेहट बस स्टैंड के पास से किया गिरफतार।जबकि  *इंस्पेक्टर एचएनसिंह* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक और बडी कामयाबी हासिल करते हुए वादी धनप्रकाश की बाईक एवम स्कूटी में आग लगाने वाले जतिन पुत्र बोबी उर्फ सोम प्रकाश निवासी गुरूद्वारा रोड को शारदा नगर चोक से किया गिरफतार।पकड़ा यह अभियुक्त पहले भी 2 मामलों में जेल जा चुका है।इसके अलावा  *थाना देहात कोतवाली प्रभारी देवेश कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा ने मय हमराही फोर्स के साथ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त टीपू पुत्र सईद निवासी बिहार को चिलकाना बस स्टैंड से किया गिरफतार।पकड़े गए अभियुक्त पर पोक्सो एक्ट भी लगाई गई।

Related Articles

Back to top button