#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

हत्या के प्रयास में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 29 मार्च 2026 को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी वादी नजाकत ने थाना देवबंद में तहरीर दी कि विपक्षियों ने उनके भाई सदाकत को घर से बुलाकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस संबंध में थाना देवबंद पर मु0अ0सं0 215/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
साबिर उर्फ चोना पुत्र इब्राहिम उर्फ लाला
साहिल उर्फ एंजल पुत्र साबिर उर्फ चौना
निवासी: मोहल्ला मुल्तानियान कायस्थवाड़ा, थाना देवबंद, सहारनपुर
आगे की कार्रवाई।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 अजब सिंह
का0 श्रीकृष्ण कुमार
का0 संजय कुमार

देवबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button