विश्व हिंदू महासंघ में प्रेमपाल महाराज बने प्रदेश मंत्री, गोरखनाथ मंदिर में हुई घोषणा”

विश्व हिंदू महासंघ में प्रेमपाल महाराज बने प्रदेश मंत्री, गोरखनाथ मंदिर में हुई घोषणा”
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर स्थित कर्म कार्यालय में विश्व हिंदू महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में गोरख पीठ से जुड़े आदरणीय श्री प्रेमपाल महाराज जी को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
बैठक में बताया गया कि गोरख पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के प्रस्ताव तथा प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी की संस्तुति पर विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिओम पाठक जी ने प्रेमपाल महाराज जी को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेमपाल महाराज जी लंबे समय से धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और दिशा मिलेगी।
प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर प्रेमपाल महाराज जी को विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



