मोहण्ड रेंज के शाहजहांपुर गांव के समीप सोलानी नदी में मिले वन्यजीवों के अवशेष, शिकार कर मारे जाने की आशंका….

मोहण्ड रेंज के शाहजहांपुर गांव के समीप सोलानी नदी में मिले वन्यजीवों के अवशेष, शिकार कर मारे जाने की आशंका….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बिहारीगढ़ की मोहंड रेंज के अंतर्गत शिवालिक की तलहटी में जंगल के समीप बसा गांव शाहजहांपुर वन विभाग की चौकी के समीप में इमरान मसूद फॉर्म हाउस के ठीक बराबर में सोलानी नदी में ग्राम फतेहपुर पेलियों के ठीक पास में भारी मात्रा में *वन्य जीवो जैसे हिरण सांभर गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है यह अवशेष काफी पुराने हैं। हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ का कहना है कि सहारनपुर में शिवालिक की तलहटी में बसे फार्म हाउसो पर बाहर से आए लोग अपने शौंक के लिए वन्य जीवों का लगातार शिकार कर रहे हैं। लेकिन वन विभाग के कर्मचारी गहरी नींद में सोए हुए हैं आज तक किसी भी घटना का अनावरण वन विभाग के द्वारा नहीं किया गया है और वन्य जीवों के शिकार में संलिप्त अधिकारियों को वन विभाग के उच्च अधिकारी बचाने में लगे रहते हैं और उनकी फाइल कागजों में दबी रह जाती हैं
मौके पर पहुंच कर वन विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई व थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ को भी उक्त घटना के विषय में सूचित किया गया
मौके पर मौजूद बजरंग दल के हरीश कौशिक प्रांत बलोपासना,
अनुज जी जिला संयोजक बजरंगदल,
प्रमोद जी जिला उपाध्यक्ष विहिप विक्की जी प्रखंड संयोजक बजरंगदल,
योगेश चौहान जिला मंत्री विहिप अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।



