#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुरानी पेंशन बहाली हेतू जनपद में संगोष्ठी होंगी- कृष्ण कुमार राय

पुरानी पेंशन बहाली हेतू जनपद में संगोष्ठी  होंगी- कृष्ण कुमार राय

पुरानी पेंशन ही एक मात्र कर्मचारियों व शिक्षको का सहारा- आनंद प्रकाश त्यागी

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन सम्बद्ध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जीईएनसी भारतीय मजदूर संघ  की एक बैठक आगामी कार्यक्रमों हेतु भूतेश्वर इंटर कॉलेज में जनपद के संगठन के पदाधिकारी की हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी तरुण भोला एवं संचालन आनंद पुंडीर ने किया।
कृष्ण कुमार राय जिला अध्यक्ष ने बताया कि आगामी अप्रैल माह में संगठन का एक कार्यक्रम पुरानी पेंशन बहाली संगोष्ठी एवं जिला अधिवेशन किया जाएगा ,जिसमें जनपद के शिक्षक कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश एवं अखिल भारतीय पदाधिकारी भी  सम्मिलित रहेंगे ।
संगठन के जिला मंत्री आनंद प्रकाश त्यागी जी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली ही शिक्षक कर्मचारियों का बुढ़ापे का सहारा है जिसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन आगामी अप्रैल माह में एक संगोष्ठी व जिला अधिवेशन करने जा रहा है, जिसको सफल बनाने का हमारा कर्तव्य होगा।
अपनी अध्यक्ष के संबोधन में तरुण भोला जी ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रवादी संगठन है तथा  शिक्षकों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली हेतु सदा गंभीरता के साथ कार्य करता है अखिल भारतीय मंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र धवलहर ने आगामी कार्यक्रमों में सभी शिक्षकों कर्मचारियों को  हिस्सा लेकर सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आश्वासन प्रदान करते हुए संचालक आनंद पुंडीर जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शिक्षकों कर्मचारियों में संपर्क करने का सुझाव दिया ।
आज की बैठक में सौरभ गौतम, प्रदीप कांबोज ,रिंकू कश्यप, बिशनलाल ,ईशम  सिंह एवं संगीता रानी उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button