कस्बे में बडी धूमधाम से निकाली गई रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, सुंदर झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया…

कस्बे में बडी धूमधाम से निकाली गई रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, सुंदर झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया…
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बिहारीगढ़ -कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा आज बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा से पहले विधि-विधान के साथ यज्ञ हवन किया गया, उसके बाद शिव मंदिर में पहुंचे अतिथियों का मंदिर कमेटी की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया।
अपराह्न करीब 3 बजे बाहर से बुलाए गए कलाकार भगवान श्रीराम जी के भेष में रथ पर सवार हुए और शोभायात्रा प्रारम्भ हुई, शिव मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा देहरादून हाइवे की सर्विस रोड से होते हुए रामगढ़ पहुंची। वहां से भक्तिमय वातावरण के साथ शोभायात्रा भव्य झांकियों एवं बैण्ड बाजे के साथ बुग्गावाला रोड से होते हुए मुख्य बाजार से गुजरी तो व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं फल और मिठाइयां वितरण कर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा शिवमन्दिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का कार्यक्रम बहुत सुन्दर और सनातन संस्कृति के तहत शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। रामनवमी महोत्सव में शामिल झांकियों की दर्शकों ने बहुत सरहाना की।



