#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

अष्टमी व राम नवमी पर विद्यालय में भक्ति और उल्लास का संगम

अष्टमी व राम नवमी पर विद्यालय में भक्ति और उल्लास का संगम

राम दरबार की मनमोहक झांकी ने बांधा समां, प्रधानाचार्य ने दिया संस्कार और मर्यादा का संदेश

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी एवं राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ भगवान श्री राम और माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण राम दरबार की सजीव झांकी रही, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों ने अपनी भाव-भंगिमाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने राम दरबार में विराजमान विद्यार्थियों को श्रद्धापूर्वक मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य श्री प्रजापति ने बताया कि राम नवमी और अष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और संस्कारों का संदेश देने वाले पावन अवसर हैं, भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धैर्य और आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है, वहीं माता दुर्गा हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की सीख देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और एक अच्छे नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मो. फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी,  प्रशांत पांडेय, शाहीन खान, शुभी सिंह, रामदेव, सुशील सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, गिरीश श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button