लालकुआँ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान | SvasJsNews
दीपक सिंह,,, उत्तर प्रदेश

गर्मियों में राहत: लालकुआँ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान |
SvasJsNews
बरेली-यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ग्रीष्मकालीन यात्रा को सुगम बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने बड़ी पहल की है। रेलवे प्रशासन ने लालकुआँ से कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 02 अप्रैल से 25 जून 2026 तक लालकुआँ से प्रत्येक बृहस्पतिवार और 04 अप्रैल से 27 जून 2026 तक कोलकाता से प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 13 फेरों में संचालित होगी।
समय और रूट की खास बातें:
लालकुआँ से यह ट्रेन दोपहर 13:35 बजे प्रस्थान कर किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए कोलकाता रात 23:55 बजे पहुंचेगी।
वापसी में कोलकाता से सुबह 05:00 बजे चलकर यही प्रमुख स्टेशन कवर करते हुए अगले दिन 15:45 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।
कोच व्यवस्था भी शानदार:
इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—
04 सामान्य द्वितीय श्रेणी
06 शयनयान (Sleeper)
04 एसी तृतीय इकोनॉमी
01 एसी द्वितीय श्रेणी
01 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी
01 जनरेटर सह लगेज यान
01 एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं
यात्रियों को सीधा लाभ:
इस ट्रेन के संचालन से पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल सेवा शुरू की गई है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
SvasJsNews यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा से पहले समय-सारणी की पुष्टि अवश्य करें और समय पर स्टेशन पहुंचे।



