मोटरसाइकिल छीन ने का प्रयास, विरोध करने पर बाइक सवार युवक के साथ की मारपीट

मोटरसाइकिल छीन ने का प्रयास, विरोध करने पर बाइक सवार युवक के साथ की मारपीट
मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र वीरपुर थान का है, प्रार्थी जब्बार पुत्र राजू निवासी वीरपुर थान अपनी मोटरसाइकिल लेकर दलपतपुर से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही अमान और उसके भाई ने प्रार्थी को रोक लिया और मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की।
जब युवक ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के चाचा के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की,मारपीट में प्रार्थी का चाचा घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है,
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है,,,



