‘मिशन शक्ति फेज – 5 के द्वितीय चरण’ के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति व एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

‘मिशन शक्ति फेज – 5 के द्वितीय चरण’ के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति व एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
रायबरेली 21 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज – 5 के द्वितीय चरण’ के तहत शनिवार को रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई हॉट योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइनें 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन मोबाइल पर डेमो, सीएम हेपलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।



