प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
रायबरेलीः- 21 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर०डी०ए० के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष द्वारा पांच सफाई कर्मचारियों को संचारी रोग अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें विकास खंड राही के अवधेश कुमार, सुरेंद्र प्रकाश एवं जयप्रकाश तथा विकास खंड लालगंज के राजकुमार व विकास खंड बछरावां के सतीश कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार पंचायत सहायकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंसा पत्र दिया गया,जिसमें विकास खण्ड खीरों से सौभाग्य प्रताप सिंह, विकास खण्ड लालगंज से अनिल कुमार विकास खण्ड राही से शिवरानी, विकास खण्ड सतावं से अभिषेक कुमार एवं विकास खण्ड हरचंदपुर से हरिओम विश्वकर्मा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुवे कहा कि सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए ऐसा वातावरण बनाया गया है, जहां आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा ही अच्छे शासन की पहचान है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को सरल और सुलभ बनाकर आम नागरिक तक बिना भेदभाव के पहुँचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास तभी संभव है जब हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, व्यापारी—सशक्त और आत्मनिर्भर बने। इसी दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और आर्थिक विकास को नई गति मिले।
*मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।*
कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, सुशील शर्मा, जि०प०स० राघवेंद्र सिंह,शिवेन्द्र सिंह, मुकेश श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।



