ईद के पावन अवसर पर सौहार्द और एकता का संदेश

- व्यापार मण्डल ने दी शुभकामनाएं
ईद के पावन अवसर पर सौहार्द और एकता का संदेश
– व्यापार मण्डल ने दी शुभकामनाएं
रायबरेली, 21 मार्च, 2026!
जनपद में ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने समस्त जनपदवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बग्गा ने कहा कि ईद का त्योहार त्याग, समर्पण और इंसानियत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब सामाजिक समरसता की सबसे अधिक आवश्यकता है, ऐसे में ईद का संदेश पूरे समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं तथा समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल सदैव सामाजिक एकता और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि ईद केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और सद्भाव का प्रतीक है। यह दिन हमें जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में समानता का भाव स्थापित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब देशभर में मिसाल है, और ऐसे पर्व इस परंपरा को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे नफरत को त्यागकर प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएं तथा प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर घनश्याम गुप्ता, राजेश शर्मा, मनोज गुप्ता, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, आशु श्रीवास्तव, बाबू भाई, शाकिब कुरैशी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे समाज का होता है, और इसे मिल-जुलकर मनाने में ही असली खुशी और देश की मजबूती निहित है।



