#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

पूनम सिंह ने होली मिलन समारोह में बढ़ाया उत्साह, महिला शक्ति के सम्मान को बताया प्रेरणादायक पहल

पूनम सिंह ने होली मिलन समारोह में बढ़ाया उत्साह, महिला शक्ति के सम्मान को बताया प्रेरणादायक पहल

रायबरेली। रायबरेली शहर के सुपर मार्केट में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह में कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं।
कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूनम सिंह ने आयोजन की सराहना की और कहा कि होनहार प्रतिभाओं एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला शक्तियों का सम्मान करना एक अत्यंत प्रेरणादायक पहल है, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।
इस अवसर पर उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए संस्था को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
पूनम सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सम्मान और एकता को मजबूत करते हैं तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा।

Related Articles

Back to top button