नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रायबरेली 18 मार्च 2026
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बीते 25.06.2025 को दोपहर प्रार्थी की नाबालिक पुत्री दोपहर 12 बजे लापता हो गई। जिसकी तलाश करते हुए रिश्तेदारी में सभी जगह ढूंढने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो थाना कोतवाली नगर पर 26.06.2025 को तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया गया। जिसको लेकर पुलिस द्वारा टीम गठित करते हुए अपहृता की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। तभी दिनांक 18.03.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अपहृता को बरामद कर बयान के आधार पर वांछित अभियुक्त मो0 यूसुफ उर्फ रिहान उर्फ सैफी पुत्र स्व0 शमशाद अहमद, निवासी इकलाख नगर, थाना गंगाघाट जहाजमऊ जनपद उन्नाव को थाना क्षेत्र के बहराना कब्रिस्तान के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उप निरीक्षक अखिल तोमर, आरक्षी जीत सिंह, होमगार्ड अश्वनी कुमार रहे ।



