थाना मिर्जापुर एवम थाना फतेहपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ मे 1 लाख का ईनामी बदमाश हुआ ढेर

थाना मिर्जापुर एवम थाना फतेहपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ मे 1 लाख का ईनामी बदमाश हुआ ढेर
थाना मिर्जापुर प्रभारी सुबे सिंह एवम थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा अपनी अपनी पुलिस टीमों के साथ भिडे गौकश से,मुठभेड़ में बदमाश शहजाद हुआ ढेर
डीआईजी अभिषेक सिंह,एसएसपी अभिनंदन सिंह एवम एसपी देहात सागर जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर विकास नगर रोड पर एक लाख का ईनामी बदमाश/गौकश शहजाद थाना मिर्जापुर एवम थाना फतेहपुर पुलिस के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में हुआ ढेर।दो सिपाही भी इस भीषण मुठभेड में घायल अवस्था में जिला हस्पताल में हुए भर्ती।मृतक बदमाश के कब्जे/मौके से अवैध असलहा हुआ बरामद।आपको बता दें,कि थाना मिर्जापुर प्रभारी सुबे सिंह एवम थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा विकास नगर रोड पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक तभी सामने से आते बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।घंटों चली इस भीषण मुठभेड़ में दो सिपाही सोमेन्द्र एवम कुलदीप भी गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें गम्भीर अवस्था में जिला हस्पताल में कराया भर्ती।मृतक बदमाश की पहचान शहजाद पुत्र शहीद निवासी ग्राम गंदेवड थाना फतेहपुर के रूप में हुई।जिस पर 44 मुकदमे विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं में दर्ज थे और यही नहीं यह बदमाश गौकशी सहित 4 मुकद्दमों में फरार चल रहा था तथा एक लाख का ईनामी बदमाश भी था।घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अभिषेक सिंह,एसएसपी अभिनंदन सिंह एवम एसपी देहात सागर जैन भी भारी पुलिस बल के साथ थे मौके पर।बाद में घायल सिपाहियों का हालचाल जानने के लिए डीआईजी/एसएसपी एवम एसपी देहात जिला चिकित्सालय भी पंहुचे,जहां पर उक्त डीआईजी एवम एसएसपी ने बाइट के माध्यम से पत्रकारों को दी जानकारी।आपको यह भी बता दें,कि मुठभेड़ के तुरंत बाद उक्त बदमाश शहजाद को घायल अवस्था में जिला हस्पताल में भर्ती किया गया था,जिसे डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।बदमाश के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ।



