#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

चौहान गुट का रोज़ा इफ्तार, होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

चौहान गुट का रोज़ा इफ्तार, होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न


रायबरेली 18 मार्च 2026

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। परंतु इस वर्ष चौहान गुट द्वारा माहे रमज़ान के मुबारक महीने पड़ने वाले होली मिलन एवं सम्मान समारोह में रोज़ा इफ्तार का भी आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर इफ्तार किया। उक्त सभी कार्यक्रम का आयोजन शहर के सुपर मार्केट स्थित पार्क में किया गया। होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट रामऔतार जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके पहले शाम को रोजा इफ्तार पार्टी और उसके बाद नमाज अदा की गई। हालांकि शाम 4 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा और होली गीतों से कर दी गई था। बीच में रोज़ा इफ्तार और नमाज के लिए कार्यक्रम को रोकते हुए दोबारा शुरू हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। अजय जादूगर ने अपने जादू से लोगों को आकर्षित किया। साथ ही आर्केस्ट्रा पार्टी ने भी होली गीतों पर खूब धूम मचाया और जनता को नचाया। कार्यक्रम में गायिका नेहा सिंह राठौर के गीतों पर झूमे सभी लोग। जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व युवा जिला अध्यक्ष ने मिलकर मुख्य अतिथि जी सी सिंह चौहान को 51 किलो की माला पहनाई और तलवार भेंट की। साथ ही शैलेन्द्र अग्निहोत्री की भी तलवार भेंट की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम जिलाध्यक्ष सिंह, मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, वसीम खान, राजेंद्र वर्मा, अमित मिश्रा, संदीप पाठक, मो0 नजर, प्रीतिमा चौधरी, आशीष वर्मा, राजेश सोनी, चंदन सोनी, सौरभ सिंह, सूर्यभान मौर्य, अमर बहादुर सिंह, विद्या देवी, अरविंद चौधरी, हरविंदर सलूजा सहित सैकड़ों की व्यापारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button