चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना ने कहा अमन में भाईचारे के साथ बनाएं ईद का त्यौहार माहौल खराब किया तो होगी कार्रवाई।

चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना ने कहा अमन में भाईचारे के साथ बनाएं ईद का त्यौहार माहौल खराब किया तो होगी कार्रवाई।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अंबेहटा ईद-उल-फितर और जुमे की नमाज के मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी बल ने नगर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि त्योहार शांति, अमन और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक तत्वों से दूर रहें।
चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना के नेतृत्व में पीएसी प्लाटून कमांडर भगत सिंह, हेड कांस्टेबल वरणकार नागर, कांस्टेबल प्रताप सिंह सहित पीएसी के जवानों ने कस्बे के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से सीधा संवाद किया और ईद-उल-फितर के त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।



