#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

डीएम ने जनसुनवाई में आये आवेदक को दिलाई ट्राई साइकिल

डीएम ने जनसुनवाई में आये आवेदक को दिलाई ट्राई साइकिल

रायबरेलीः- 16 मार्च 2026
          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में राम भरोसे पुत्र राम विशाल नि0-ग्राम मझिगवां हरदोई वि0ख0 हरचंदपुर ने प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया कि प्रार्थी 100 प्रतिशत दिव्यांग है प्रार्थी के पास आवास नहीं है।
          जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया, जिसके सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि प्रार्थी का पीएम आवास की पात्रता सूची में नाम है शीघ्र ही आवास का लाभ मिल जायेगा। जिलाधिकारी ने राम भरोसे को दिव्यांगजन विभाग से नई ट्राई साइकिल दिलवाई, इसके साथ ही अवगत कराया गया कि आवेदक को दिव्यांग पेंशन का भी मिल रहा है लाभ, जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉन्सरशिप योजना का भी लाभ दिलाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Back to top button