#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

अमर सेनानी राना बेनी माधव सिंह की जन्मस्थली शंकरपुर में भव्य होली मिलन

अमर सेनानी राना बेनी माधव सिंह की जन्मस्थली शंकरपुर में भव्य होली मिलन

राना की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण, फूलों की होली के बीच वीरगाथाओं से गुंजा समारोह

रायबरेली। जिले के विकास खंड जगतपुर क्षेत्र स्थित अमर सेनानी राना बेनी माधव सिंह की जन्मस्थली -कर्मस्थली शंकरपुर वीरभूमि में रविवार को शौर्य, परंपरा और भाईचारे का अनूठी मिसाल देखने की मिली। राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर, के बैनर तले आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में क्षेत्र व जिले के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। समारोह में राना की वीरता का स्मरण करते हुए फूलों की होली खेली गई और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। समारोह का आयोजन समिति के संस्थापक हरिचंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन मार्गदर्शन एवं समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ‘धीरज’ और संयोजक अरुणेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में शंकरपुर इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राना की कुलदेवी मां दुर्गा के दर्शन-पूजन से हुई, इसके बाद राना पार्क में स्थापित उनकी अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरता और बलिदान को नमन किया। होली मिलन का भव्य शुभारंभ समिति के संरक्षक बुधेंद्र बहादुर सिंह ने राना की वीरगाथाओं और वीर रस के गीतों से किया। उनके ओजस्वी प्रस्तुतीकरण ने पूरे माहौल को देशभक्ति और गौरव के भाव से भर दिया, जिस पर सभागार, कॉलेज परिसर देर तक तालियों की गूंज से गूंजता रहा और श्रोता भावविभोर हो उठे। इसके बाद आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और फूलों की होली लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और ऐतिहासिक विरासत को जीवंत रखने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राना बेनी माधव सिंह ने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया था, उनका जीवन आज भी स्वाभिमान और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर संरक्षक बुधेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अकबाल बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस उपाधीक्षक आशा पाल सिंह, उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख तथा एफजीआईईटी के प्रो. प्रवेश नारायण सिंह, शिक्षण नेता अरुण त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष समर सिंह, जिले के वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. राजकुमार सिंह, भगवत प्रताप सिंह, शंकरपुर इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक अनुज सिंह, प्रिंसिपल सत्येंद्र कुमार और समाती के सदस्य श्याम सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। समारोह में कॉलेज अध्यक्ष महेश सिंह, समिति के वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राजमोहन सिंह, आलोक सिंह एडवोकेट, शारदा सिंह, गोरख सिंह, शिव शंकर सिंह, शिक्षक अनिल सिंह, शिव बहादुर सिंह सहित समिति के कई पदाधिकारी, शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button