#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

टी0सी0आई0 फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

टी0सी0आई0 फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली 15 मार्च 2026

टी0सी0आई0 फाउंडेशन रायबरेली कार्यालय में एक सामुदायिक कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना तथा एच0आई0वी0 के प्रति जानकारी बढ़ाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना से प्रभा तोमर मौजूद रहीं। उनके साथ अर्चना, मिथिलेश, वंदना कश्यप (सदस्य, प्रदेश समिति भाजपा), सूरज सिंह बिशेन (गौ संरक्षक) तथा पूनम किन्नर (शक्ति नगर डेरा) की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत टी0सी0आई0 फाउन्डेषन की प्रोजेक्ट मैनेजर तमन्ना आफरीन द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की और समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उच्च जोखिम समुदाय के सदस्यों की एच0आई0वी0 स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें एच0आई0वी0/एड्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता को रोचक बनाने के लिए टी0सी0आई0 फाउन्डेषन के मानीटरिंग अधिकारी ओम प्रकाष गुप्ता द्वारा एच0आई0वी0 विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत नृत्य एवं वादन का आयोजन भी किया गया, जिससे उपस्थित सभी लोगों में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा।
इसके साथ ही वे एच0आर0जी0 सदस्य जो टी0आई0 परियोजना के साथ जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंतर सहयोग दे रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान से गीता श्रीवास्तव, मोनिका, दीपमाला, पूनम, सूरज, अभिषेक, प्रषान्त, अरविन्द प्रताप व पीयर एजुकेटर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button