अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल एडवेंचर कैंप का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल एडवेंचर कैंप का आयोजन
ऊँचाहार, रायबरेली। एन टी पी सी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (पाई डे) के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक एडवेंचर कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना तथा शारीरिक दक्षता का विकास करना था। कैम्प का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा जौहरी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी। इसके पश्चात प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों जैसे कमांडो नेट, बैलेंसिंग ब्रिज, टनल क्रॉलिंग, बर्मा ब्रिज आदि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम वर्क तथा धैर्य का परिचय दिया। प्रशिक्षकों ने सभी गतिविधियों को पूरी सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया। कैम्प के दौरान विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह और आनंद देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या महोदय ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार एडवेंचर कैम्प सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए यह एक यादगार अनुभव सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का समापन गिटार वादन से हुआ जिसे सभी ने खूब सराहा। पूरा कार्यक्रम अजीत शर्मा, रंजना शर्मा, अंबरीश अवस्थी, सुबोध चौधरी के निर्देशन में हुआ जिसमें सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l



