#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

रमज़ान के पावन माह में दावत-ए-इफ्तार का हुआ भव्य आयोजन

रमज़ान के पावन माह में दावत-ए-इफ्तार का हुआ भव्य आयोजन

सपा प्रदेश सचिव डॉ. शशिकान्त शर्मा के नेतृत्व में रोज़ेदारों संग इफ्तार कर भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश

रायबरेली। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर शनिवार को शहर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए भव्य दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का अयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक/प्रबंधक डॉ. शशिकान्त शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में रोज़ा खोलने से पूर्व सभी ने एक साथ बैठकर देश और समाज में अमन-चैन तथा तरक्की की दुआ की। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और अन्य पकवानों के साथ इफ्तार किया।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. शशिकान्त शर्मा ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना हमें इंसानियत, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम सौहर्द एवं सद्भाव की भावना और अधिक मजबूत होती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रमज़ान के पवित्र महीने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह माह संयम, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है और डॉ शर्मा ने इफ्तार कार्यक्रम के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया है,  साथ ही रोजेदारों ने डॉ शर्मा को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुबारकबाद दी और परिवार की उन्नति के लिए दुआ की।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा शहर के विभिन्न वर्गों के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए आपसी सद्भाव और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया और एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button