#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु बैठक संपन्न

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु बैठक संपन्न

रायबरेली:- 13 मार्च 2026
          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में पेट्रोलियम पदार्थ (यथा- पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी०) आदि की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु एक बैठक संबंधित अधिकारियों व पेट्रोलियम के विक्रय अधिकारियों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संपन्न हुई।
      जिलाधिकारी ने बताया कि
वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल, डीजल एवम् रसोई गैस आदि की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई है।
        जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा है।
       उन्होंने बताया कि जनपद में उपभोक्ताओं के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं यथा- चिकित्सालयों, आश्रमों, शैक्षणिक संस्थानों, केन्द्रीय विद्यालयों, सुरक्षा कर्मियों एवम् अन्य प्रतिष्ठानों को पेट्रोल, डीजल एवम् रसोई गैस आदि की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
     जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस को आश्वस्त किया जाए कि जनपद में घरेलू गैस, पेट्रोल व डीजल की आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके साथ ही प्रत्येक गैस एजेन्सी के लिए आपूर्ति विभाग का एक अधिकारी नामित किया जाए, जिससे यदि कही पर कोई समस्या आती है तो वह शीघ्र उसका निराकरण करा सके।
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुररहमान, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button