जैन साध्वी डॉ कुमुदलता जी म.सा. 14 मार्च को शाहपुरा पधारेंगी

जैन साध्वी डॉ कुमुदलता जी म.सा. 14 मार्च को शाहपुरा पधारेंगी
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है कि परम पूज्य जैन साध्वी कुमुदलता महाराज साहिबा का विहार जहाजपुर क्षेत्र से होते हुए शाहपुरा की ओर हो रहा है। जैन समाज के लाला कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी डॉ कुमुदलता म.सा. अपने अन्य श्रावक-श्राविकाओं के साथ विहार करते हुए 14 मार्च को प्रातः आमली बंगला से विहार कर शाहपुरा पधारेंगी।
उन्होंने बताया कि साध्वी श्री के विहार के दौरान मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल भी लगभग 3 किलोमीटर तक उनके साथ पदयात्रा करते हुए चले, श्रावक सुरेश खत्री राजू भाई सेवक जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। साध्वी श्री के आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के श्रद्धालुजन उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनके पावन सान्निध्य में धर्मसभा, प्रवचन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है, जिनमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेंगे।
साध्वी श्री के शाहपुरा आगमन को लेकर जैन समाज के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।




