20 नए सदस्यों की शपथ के साथ भारत विकास परिषद का समारोह संपन्न

20 नए सदस्यों की शपथ के साथ भारत विकास परिषद का समारोह संपन्न
भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर 20 नए सदस्यों ने ली शपथ
भारत विकास परिषद, शाखा रायबरेली द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शहर के सारस चौराहे के निकट एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समारोह की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पदम श्री सुधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठन समाज में सेवा, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी ने कहा कि परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर परिषद के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए 20 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई, जिनमें प्रमुख रूप से सत्येंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, पवन सिंह, नीलम श्रीवास्तव, मंगलेश श्रीवास्तव, अनामिका सिंह, संगीता जायसवाल, आभा सिंह, प्रभात चौधरी विशेष रूप से शामिल रहे। सदस्यता विस्तार कमेटी के संयोजक कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर वाजपई, क्षेत्रीय सेवा संयोजक अम्बरीष अग्रवाल द्वारा सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में परिषद के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राकेश कक्कड़, गजानन खुबेले, राकेश मिश्रा, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, नीतू चतुर्वेदी, डॉ. ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, राजा राम मौर्य, विवेक सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ला, के. के. श्रीवास्तव, सविता सिंह, अजय मिश्रा, विनोद दुबे, देवेंद्र श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विजय सिंह, नीलमा श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ हरि, स्नेहलता श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वाणी पांडेय और उषा त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से किया गया। परिषद की प्रथम महिला सीमा श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। अंत में सचिव अजय त्रिवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



