#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13, 14 व 15 मार्च को

_जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13, 14 व 15 मार्च को_

रायबरेलीः- 07 मार्च 2026
          क्रीडाधिकारी रायबरेली धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन निर्धारित सारणी के अनुसार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक/बालिका खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक/बालिका दोनों वर्गों के दोनों एवेन्टस के स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी/टीम अपनी प्रविष्ट एक दिन पूर्व जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में दर्ज करा सकते है।
          निर्धारित सारणी के अनुसार एथलेटिक्स बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन मोतीलाल नहेरू स्टेडियम रायबरेली एवं बास्केटबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन एस0जे0एस0 स्कूल रायबरेली में 13 मार्च 2026 को  किया जा रहा है।
          इसी प्रकार जूडो, कबड्डी एवं बैडमिंटन बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च 2026 को, टेबुल-टेनिस, हैण्डबॉल एवं वॉलीबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता 15 मार्च 2026 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में आयोजित किया जा रहा है।
            जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी/टीम प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय पं0 मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली से प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Back to top button