#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सपा की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति, संगठन मजबूत करने पर जोर

सपा की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति, संगठन मजबूत करने पर जोर


विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।
अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से मानसिक रूप से तैयार होकर संगठन को मजबूत बनाने में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता के लिए मजबूत संगठन जरूरी है, इसलिए बूथ और सेक्टर स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर और प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जो सीधे तौर पर जनता के हित में रही हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर संवेदनशील नहीं है।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम अख्तर ने कहा कि जनता विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनावी जीत की नींव तैयार की जाए।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन, चौधरी नियाज़ हसन, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, प्रदेश सचिव रूही अंजुम, पार्षद फहाद सलीम, रमेश पवार, संदीप सैनी, राजकुमार घटडा, काशिफ अल्वी, गुलजार सलमानी, मुस्तकीम राणा, नवाब यादव, महजबी खान, हसीन कुरैशी, अच्छन यादव, नीतीश यादव, शहजाद माजरा, इमरान मलिक, राजकुमार प्रधान, फुरकान त्यागी, गौरव यादव, महिंद्र राकेश, वीरेंद्र यादव समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर दीपक मोहम्मद, अनवर, नावेद राणा, ठाकुर श्याम लाल, चौधरी जुमला सिंह, नरेश कुमार, सबरीन, सुरेश पुंडीर, सनोवर, सतीश कुमार, जितेंद्र सिंह, शाहिद मंसूरी, कुलदीप हंस, राव साकिब, मोहम्मद लुकमान, वेदपाल पटनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button