#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

ईद से पहले ईदगाह की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

ईद से पहले ईदगाह की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को देखते हुए ईदगाह पर होने वाली नमाज की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल ईदगाह के मैनेजर शाहिद जुबेरी (नर्सरी वाले) के साथ नगर आयुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ईद से पूर्व ईदगाह परिसर और आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अंबाला रोड स्थित नाले के कारण ईदगाह के बाहर जमा होने वाले पानी की समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।
नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी और निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और आवश्यक कार्य जल्द से जल्द कराने के निर्देश भी दिए।
पार्षद अभिषेक ‘टिंकू’ अरोड़ा ने कहा कि ईद का पर्व खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है। ईदगाह में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं, इसलिए नगर निगम का कर्तव्य है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएं, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर पार्षद हाजी नूर आलम, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद इमरान सैफी, पार्षद नितिन जाटव, पार्षद राजीव अन्नू, पार्षद फहाद सलीम, वरिष्ठ समाजसेवी हैदर राहुफ, सोनू, लक्की जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button