#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद

अज्ञात चोरों ने किसान के दो बैल किए चोरी, पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

अज्ञात चोरों ने किसान के दो बैल किए चोरी, पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद जनपत के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के  सैजना गांव में एक अमीर अहमद पुत्र मेहंदी हसन किसान के घर से दो बैल चोरी हो गए। अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किसान ने  मुंढापांडे थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें ग्राम सैजना निवासी अमीर अहमद पुत्र मेहंदी हसन ने अपनी तहरीर में बताया कि बेती देर रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर दो बैल चुरा ले गए। पीड़ित अमीर अहमद के अनुसार, वह सुबह करीब तीन बजे उठे तो पशु अपने स्थान पर नहीं मिले। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।किसान अमीर ने बताया कि ये बैल ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन थे। इस चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुए पशुओं को बरामद करने की मांग की है। बताते चलें मुंडा पांडे क्षेत्र में लगातार चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें हो गई है लेकिन अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है कर देर रात होते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और पुलिस चैन की नींद सोती रहती है चोरी के बाद फॉर्मेलिटी निभाने के लिए पुलिस पहुंच जाती है क्षेत्र के लोग चोरों के आतंक से बेहद ही परेशान है और जल्द ही बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं,,

Related Articles

Back to top button