पीड़ित दंपति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार

पीड़ित दंपति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित दंपति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायती पत्र मे पीड़ित व्यक्ति सन्दीप पुत्र जीतगिरी निवासी ग्राम गोयला तहसील बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी ससुराल ग्राम रणखण्ड़ी में है। विपक्षी नीरज कुमार पुत्र रामभूल निवासी ग्राम रणखण्ड़ी थाना देवबन्द ने प्रार्थी को एक प्लाट कुल क्षेत्रफल 100 वर्ग गज स्थित नूरपुर बैरून हदूद परगना व तहसील देवबन्द मुताल्लिका खसरा नं0 197 को बेचने का सौदा तय करके सम्पूर्ण प्रतिफल प्राप्त कर प्रार्थी को मौके पर काबिज कराकर दिनांक 11.11.2014 को एक रजिस्टर्ड बैनामा प्रार्थी के हक में पंजीकृत कराया। जिसका इन्द्राज कार्यालय उपनिबन्धक देवबन्द के यहां बही नं० 1 जिल्द 5127 के पृष्ठ 357-382 में नम्बर 10941 पर दिनांक 11.11.2014 को दर्ज है तथा इसके उपरांत प्राथी ने अपने उक्त प्लाट की नीव आदि भरकर मुख्य दीवार बनाकर चौखट लगायी हुई है। चूंकि उक्त नीरज कुमार ने यह प्लाट सन्दीप पुत्र सतवीर निवासी ग्राम जखवाला थाना देवबन्द से खरीद किया था और इसके उपरांत नीरज कुमार ने यह प्लाट प्रार्थी को बेच दिया था तथा प्रार्थी को मालूम हुआ कि उक्त सन्दीप कुमार व नीरज कुमार ने आपस में साज कर अपराधिक षडयंत्र रचकर यह प्लाट पुनः नीरज के साज से किसी अन्य को विक्रय कर दिया है। चूंकि विपक्षीगण लालगी व चोखेबाज भूभाफिया किस्म के व्यक्ति है तथा विपक्षी नीरज कुमार एक अपराधिक प्रवृत्ति कर प्रथमाण व्यक्ति है जो कई संगीन मुकदमो में पहले भी जेल जा चुका है जिसने लालचव श्री के खरीदशुदा उक्त प्लाट को अवैध तौर से कब्जाने का प्रयास किया और असफल होने पर उक्त प्लाट का किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा कर व करा दिया। चूंकि विपक्षी नीरज कुमार एक भूमाफिया किस्म का व्यक्ति है जिसने इसी प्रकार एक ही प्लाट के कई-कई व्यक्तियों को बैनामे कर धोखाधड़ी की हुई है। इस प्रकार विपक्षी नीरज ने प्लाट की दिशा बदलकर प्रार्थी को नुकसान नाजायज पहुंचाने व स्वयं नफा नाजायज कमाने की गर्ज से छल-कपट व धोखाधड़ी करते कूटरचना कर उक्त अपराधिक कार्य किया है तथा जब इस बाबत प्रार्थी ने मौजिज लोगों के साथ मिलकर नीरज कुमार से सम्पर्क किया और इस बाबत कहा तो विपक्षी नीरज कुमार ने सुलहनामा आदि लिखकर दिया जिससे बादहूं, यह मुकर गया तथा बादहूं इस बाबत कहने पर विपक्षी प्रार्थी को मां-बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते मारपीट पर उतारू हुआ तथा कोई कार्यवाही करने पर प्राथी को जान से मारने की धमकी देकर डरा-धमका रहा है तथा प्राथी की पत्नी अलका जब अपने मायके ग्राम रणखण्डी जाती है तो उसे भी नीरज कुमार अपने बदमाश साथियो के साथ मिलकर डरा-धमकाता है। प्रार्थी उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाने थाना देवबन्द पर गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।



