सपा में रूही अंजुम का बढ़ता कद,जिला की राजनीति में बढ़ता रसूख

लखनऊ मुलाकात में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सराहा रूही के पार्टी के प्रति समर्पण के भाव को
रूही अंजुम जैसा संपर्मित कार्यकर्ताओं के बल पर करेंगे मिशन 2027 फतह :अखिलेश यादव
सपा के जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान और मान :रूही अंजुम
सहारनपुर में सपा का परचम फहराना मेरा लक्ष्य,जनता की सेवा के प्रति संकल्पित हु और रहूंगी:रूही अंजुम
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर में सपा का लगातार जनाधार और कुनबा को बढ़ाने वाली जुझारू और कर्मठ प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने रविवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर एकाएक जिले की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा रूही अंजुम को खास तवज्जो देने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे पार्टी उन्हें जल्द ही किसी बड़ी जिम्मेदारी से नवाज सकती है।रविवार को सपा अध्यक्ष से लखनऊ में पार्टी कार्यालय हुई विस्तृत मुलाकात दौरान उन्होंने जिले सहारनपुर में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और मिशन 2027 के लिए एक रोड मैप तैयार कर पार्टी सुप्रीमो को सौंपा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रूही अंजुम के विजन और पार्टी और आम कार्यकर्ताओं के प्रति निष्ठा और समर्पण को सराहा और उन्हें पार्टी के लिए जी जान से जुट कर मिशन 2027 की कामयाबी के लिए अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
*विधान सभा चुनावों के लिए रूही अंजुम के नाम पर लग सकती है मुहर*
रूही अंजुम सहारनपुर से चुनाव लड़ने को इच्छुक बताई जा रही तो वहीं पार्टी भी किसी ऐसे उम्मीदवार चुनाव लड़वाने को तैयार है जिसकी सर्व समाज और आम जन मजबूत पकड़ हो,पार्टी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जिसने विपक्ष में रहते हुए भी जनता के सुख दुख और उनके मुद्दे उठता आ रहा हो,ऐसे में रूही अंजुम पार्टी की इन सारे उपेक्षाओं पर खरी उतरती नजर आ रही है।
ग़ौरलतब बात है कि रूही अंजुम मुस्लिम समाज के साथ सर्व समाज में अपनी काबलियत के कारण बेहद लोकप्रिय है। समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका भी निभाती चली आ रही है।
*रूही अंजुम की विशेषता ,राजनीतिक परिपक्वता और लोकप्रिय का कारण*
समाजवादी पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़कर उनके अनुभवों और निष्ठा से पार्टी नेतृत्व को अवगत करा उनको मान सम्मान दिलवाने।
एक और जहां पैराशूट नेता पार्टी नेतृत्व और सुप्रीमो को सहारनपुर तक में मिलने का मौका नहीं देते। वही रूही ने ऐसे कुछ समर्पित कार्यकर्ताओं को लखनऊ मुख्यालय ले जा कर अखिलेश यादव से मुलाकात कर एक बड़ा संदेश देने का काम किया।
इन्हीं सब बातों के लिहाज से देखा जाए तो समाजवादी पार्टी का सहारनपुर में स्वर्णिम और सुरक्षित भविष्य जरूर देखा जाने वाला है।



