#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

ABVP ने कॉलेज में किया प्रदर्शन, प्राचार्य के नाम सौंपा ज्ञापन।

ABVP ने कॉलेज में किया प्रदर्शन, प्राचार्य के नाम सौंपा ज्ञापन।


पत्रकार : Narendra Kumar Regar

भीलवाड़ा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा में विश्वविद्यालय स्तर पर सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में एकत्र होकर विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी की तथा प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

इस अवसर पर ABVP की प्रांत कार्य समिति सदस्य दीपा जाट ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर में प्रवेश परीक्षा, परिणाम और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि बीते लगभग एक वर्ष से कई विद्यार्थियों को एक ही विषय में लगातार 00 अंक दिए जा रहे हैं, जबकि वही विद्यार्थी अन्य विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं। इससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दीपा जाट ने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताओं के कारण विद्यार्थियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है और उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस के माध्यम से शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहा है, जो छात्र हितों के विपरीत है।

ABVP की ओर से यह भी मांग की गई कि यदि किसी विद्यार्थी को उसके औसत प्रदर्शन से अत्यधिक कम अंक प्राप्त होते हैं, तो उसे री-वैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का अधिकार दिया जाए। साथ ही ₹1300 की बैक परीक्षा फॉर्म शुल्क को अव्यवहारिक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की गई। परिषद का कहना है कि अधिक शुल्क के कारण कई आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने में असमर्थ हो जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है।


परिषद ने कॉपियों की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रोफेसरों द्वारा न कराए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान चंद्रवीर सिंह, लविश जीनगर, पुष्पेंद्र आचार्य, विट्ठल, तनुश्री, कृष्ण आचार्य, तनीषा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button