#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

चिलकाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 34 पव्वे बरामद…

चिलकाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 34 पव्वे बरामद…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ जारी कड़ी कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कच्चा पक्सा से ग्राम नल्हेडा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर मुदस्सिर पुत्र आशिक निवासी ग्राम दुमझेडा को दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्ज़े से 34 पव्वे फ्रुटी देशी शराब महबूबा ब्रांड, उ.प्र. मार्का बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य अपराधियों के खिलाफ भी इसी प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button