#SvasJsNewsअपराधदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कडी कार्यवाही..

पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कडी कार्यवाही..

ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख 60 हज़ार की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस ने नशे के काले कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में थाना नकुड़ पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त सलमान (पुत्र भूरा), निवासी मोहल्ला महल, कस्बा अम्बेहटापीर को ग्राम चढाव की ओर जाने वाले रास्ते से दबोचा। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 60 हज़ार रुपये बताई जा रही है।सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब अभियुक्त के बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button