समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती का तीखा बयान केंद्रीय बजट पर तीखा प्रहार करते हुए समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती ने बजट को बताया जनविरोधी….

समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती का तीखा बयान केंद्रीय बजट पर तीखा प्रहार करते हुए समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती ने बजट को बताया जनविरोधी….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर डॉक्टर राहुल भारती ने कहा कि यह बजट नहीं बल्कि गरीब किसान मजदूर-मध्यम वर्ग के साथ खुला धोखा है उन्होंने कहा कि यह बजट इतना जनविरोधी, दिशाहीन और छलावे से भरा है कि आम आदमी की समझ से भी परे है। किसानों को राहत नहीं, नौजवानों को रोजगार नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं और व्यापारियों को सहारा नहीं—तो आखिर यह बजट किसके लिए है डॉ. राहुल भारती जी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ 5 फीसदी अमीरों की सरकार बनकर रह गई है। बजट उन्हीं के मुनाफे, ऐश और विदेशी यात्राओं के लिए है। 95 फीसदी जनता महंगाई, बेरोजगारी और टैक्स-शोषण की आग में झोंकी जा रही है।उन्होंने कहा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कहां गया?
नौजवानों को नौकरी देने का वादा कहां गया महंगाई पर नियंत्रण का वादा कहां गया आज हाल यह है कि न रोजगार है, न राहत, न सम्मान। भाजपा सामाजिक न्याय की बातें करके
दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यक समाज को गुमराह कर रही है।डॉ. राहुल भारती जी ने कहा कि शिक्षा को बर्बाद कर दिया गया है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा जब स्कूल, कॉलेज विश्वविद्यालय और छात्र ही नहीं बचेंगे तो एआई किसके लिए होगा बिना शिक्षा के विकसित भारत केवल जुमला है।पर्यावरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की हवा ज़हर बन चुकी है। दुनिया पूछ रही है—जहां सांस लेना मुश्किल है वहां निवेश कौन करेगा? भाजपा सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा जिस बुलेट ट्रेन को 1 लाख करोड़ में बनना था, वह अब 2 लाख करोड़ की हो गई।बजट बढ़ता जा रहा है, लेकिन गरीब की थाली खाली की खाली है।डॉ. राहुल भारती जी ने कहा कि हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि महिलाओं को लोहे पर पीतल चढ़ाकर जेवर पहनने पड़ेंगे, क्योंकि गरीब असली जेवर खरीद ही नहीं सकता। यही भाजपा का “विकसित भारत है।उन्होंने कहा कि किसानों की मंडियों, दुग्ध क्षेत्र, आलू खरीद-भंडारण, छोटे व्यापारियों, मजदूरों—किसी के लिए बजट में कुछ नहीं है। अस्पतालों में इलाज नहीं, एम्स में डॉक्टर नहीं, तकनीकी स्टाफ नहीं। गरीब को बिजली महंगी, और बिजली कंपनियां हजारों करोड़ के मुनाफे में डॉ. राहुल भारती जी ने कहा कि मां गंगा आज भी गंदी है। नीयत होती तो सहायक नदियां साफ होतीं। लेकिन भाजपा के पास न नीति है, न नीयत—सिर्फ प्रचार है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बजट में एक भी नया एक्सप्रेस-वे नहीं मिला। भाजपा की योजनाएं जमीन पर नहीं, केवल पोस्टर और भाषणों में चलती हैं।2026 के बजट पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा बजट आते ही मार्केट धड़ाम हो गया।यह बजट जनता के लिए नहीं, पूंजीपतियों के लिए है।”
महंगाई आसमान पर है फिर भी टैक्स में कोई राहत नहीं—यह सीधा टैक्स-शोषण है। अमीरों को छूटें, गरीबों को लूट।अंत में डॉ. राहुल भारती जी ने कहा यह बजट सामाजिक न्याय की हत्या है।यह बजट नहीं, भाजपा का जनविरोधी एजेंडा है।समाजवादी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी।



