#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

देवबंद में हत्या के प्रयास का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, आला क़त्ल बरामद

देवबंद में हत्या के प्रयास का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, आला क़त्ल बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना देवबंद क्षेत्र में हत्या के प्रयास की एक गंभीर घटना का पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सफल खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2026 को ग्राम तल्हेड़ी खुर्द, थाना देवबंद निवासी एक युवक ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की गई, उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई तथा उसके पुत्र हर्ष को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में थाना देवबंद पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने दबिश देकर दिनांक 20 जनवरी 2026 को सुबह करीब 09:40 बजे मनोरा रोड, स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:
सुभाष पुत्र कालूराम, निवासी ग्राम तल्हेड़ी खुर्द, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उम्र लगभग 45 वर्ष)
मोनू पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम तल्हेड़ी खुर्द, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उम्र लगभग 19 वर्ष)
सोनू पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम तल्हेड़ी खुर्द, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 अजब सिंह, थाना देवबंद
का0 पवन कुमार, थाना देवबंद
का0 1835 संदीप चिकारा थाना देवबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय और आम जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button