#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

CSR पहल ‘प्रोजेक्ट रोशनी’ का शुभारंभ, ट्रक व कमर्शियल ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन गुरला

SvasJsNews | भीलवाड़ा

CSR पहल ‘प्रोजेक्ट रोशनी’ का शुभारंभ, ट्रक व कमर्शियल ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर

रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा जिले के गुरला क्षेत्र स्थित मुजरास टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत ‘प्रोजेक्ट रोशनी’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस जनहितकारी पहल का नेतृत्व मेकिंग द डिफरेंस NGO द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसे इंटरराइज ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त है।

कार्यक्रम का आयोजन BRTPL परिसर में किया गया, जहां दो दिवसीय विशेष शिविर में ट्रक एवं कमर्शियल वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच और संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई।

शिविर में विशेषज्ञ मेडिकल टीम

द्वारा आंखों की विस्तृत जांच के साथ-साथ ECG, ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी जांच एवं फुल बॉडी चेकअप किया गया। जरूरतमंद वाहन चालकों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, वहीं कई चालकों को फ्री मेडिकल काउंसलिंग भी प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य लंबे समय तक सड़क पर कार्य करने वाले ड्राइवरों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी कर सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव (भीलवाड़ा) रहे। उनके साथ प्रोजेक्ट हेड जयनन्दन मिश्रा, DTO इंस्पेक्टर आर.के. चौधरी, RTO इंस्पेक्टर अनिल शर्मा, सुरेश एवं लवलेश टेलर, ADSP बुधराज टैंक (गंगापुर), DYSP सुदर्शन पालीवाल (गंगापुर), CMHO डॉ. रामकेश गुर्जर सहित प्रशासन, पुलिस विभाग, चिकित्सा अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर की गई।अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर मेडिकल टीम से पूरे प्रोसेस की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक व उपकरणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर न केवल चालकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी सुदृढ़ करते हैं।


टोल मैनेजर आनंद कुमार ने बताया कि शिविर में देश के विभिन्न शहरों से विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए, जिनमें डॉ. रमेश (बेंगलुरु), डॉ. विवेक (मुंबई) और डॉ. जितेंद्र (दिल्ली) प्रमुख हैं। शिविर के दौरान कुल 402 लोगों की आंखों, ब्लड शुगर और बीपी की जांच की गई, जिनमें से 138 लोगों को तत्काल चश्मे प्रदान किए गए, जबकि 102 लोगों के चश्मों का ऑर्डर दिया गया है, जो कोरियर के माध्यम से उनके घर पहुंचाए जाएंगे।


गणमान्य अतिथियों ने SPV, इंटरराइज ट्रस्ट और NGO की इस सुविचारित पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट रोशनी’ जैसे कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और चालकों के जीवन को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button