#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान व पुलिस-जनसंवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को कार्यवाही की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना तथा जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था एवं सुशासन स्थापित करना है।

Related Articles

Back to top button