#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशक्राइमदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस की नाक के नीचे जिस्मफरोशी व मादक पदार्थ बेचने का धंधा जोरों पर

पुलिस की नाक के नीचे जिस्मफरोशी व मादक पदार्थ बेचने का धंधा जोरों पर

रेलवे स्टेशन के आसपास चल रहे हैं अवैध होटल व लॉज के नाम पर कहीं अपराधियों की शरण स्थली तो नहीं

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर महानगर के रेलवे स्टेशन के बाहर और आसपास के इलाकों में रात होते ही पुलिस की नाक के नीचे जिस्मफरोशी व मादक पदार्थ बेचने का धंधा शुरू हो जाता है।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन और अलावा घंटाघर पर सुबह से ही अनैतिक कार्य करने वाली महिलाएं और युवतियां देखने को मिल जाती है। कमाल की बात तो यह है कि कुछ कदमों की दूरी पर पुलिस की कैम्प चोकी है, उसके बाद भी
अनैतिक कार्य करने वाली महिलाएं और युवतियां बिल्कुल नहीं डरती। रेलवे स्टेशन के पास जितने भी ही होटल व लाज है सभी मे गलत कार्य हो रहे हैं।
जो घंटाघर के समीप होटल व जूस की दुकान पर गलत कार्यो को अंजाम देने का काम कर रही है। इसके अलावा अंबाला रोड पर भी ऐसे कई होटल है जहां अनैतिक कार्य चर्म सीमा पर चल रहा है। ये गलत कार्य करने वाली युवतियों की उम्र भी काफी कम है। वही पुलिस भी सब कुछ देखकर मूक दर्शक बनकर तमाशा देखने का काम कर रही है।

कुछ रिक्शा चालक बिकवा रहे नशीला पदार्थ

रिपोर्टर ने इसके बाद स्टेशन के बाहर और माल गोदाम रोड पर नशे को लेकर पड़ताल की। यहां पर दो रिक्शा चालक से बात की, जिन्होंने पूछा कि क्या चाहिए। रिपोर्टर ने गांजा मांगा, जिस पर रिक्शा चालक ने पांच मिनट रुकने के लिए कहा। मुश्किल से दो या तीन मिनट हुई होगी, तभी एक युवक गांजा लेकर पहुंच गया। हालांकि रिपोर्टर ने बाद में रुपये कम होने की बात कहकर गांजा लेने से मना कर दिया। पीले कपड़े पहने एक महिला स्टेशन के पास बैठकर नशा कर रही थी और बेच भी रही थी। नाबालिग रेलवे स्टेशन के बाहर बने फुटपाथ पर बैठकर सूंघने वाला नशा कर रहे थे। यह स्थिति तब दिखी जब यहां जीआरपी, आरपीएफ और कैंप चौकी भी नजदीक है।

Related Articles

Back to top button