छुटमलपुर में वायरल वीडियो पर विवाद हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, गौ रक्षा दल ने दर्ज कराई शिकायत

छुटमलपुर में वायरल वीडियो पर विवाद हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, गौ रक्षा दल ने दर्ज कराई शिकायत
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद छुटमलपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। विश्व अखाड़ा परिषद के गौ रक्षा दल (छुटमलपुर यूनिट) ने थाना फतेहपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कुछ स्थानीय युवकों (दूसरे समुदाय से संबंधित) पर वीडियो में संनातन धर्म और हिंदू समाज के खिलाफ भड़काऊ एवं आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
जानकारी क़े अनुसार वीडियो 30 दिसंबर 2025 को संगठन के सदस्यों के संज्ञान में आया। इसमें कथित टिप्पणियां हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बताई गई हैं, जिससे क्षेत्र में विभिन्न वर्गों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसे व्यक्ति पहले भी इसी तरह की टिप्पणियां कर तनाव पैदा कर चुके हैं और कानूनी कार्रवाई से बचते रहे हैं। गौ रक्षा दल प्रमुख सोना पंडित ने सदस्यों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत सौंपी और आरोपियों के खिलाफ त्वरित सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि क्षेत्र में शांति कायम रहे। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में वीडियो को लेकर चर्चा जारी है और सभी पक्षों से संयम बरतने तथा अमन-चैन बनाए रखने की अपील की जा रही है।



