बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर:-
राहत योजना 2025 के प्रथम चरण के अंतिम 2 दिन शेष,कल हरिपुर उपकेंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन

⚡ बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर:⚡
राहत योजना 2025 के प्रथम चरण के अंतिम 2 दिन शेष,कल हरिपुर उपकेंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन

#SvasJsNews
पीलीभीत- हरिपुर क्षेत्र सहित आसपास के समस्त बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण और लाभकारी सूचना सामने आई है। बिजली बिल राहत योजना 2025 के प्रथम चरण (फेज-5) में अब केवल अंतिम 2 दिन शेष बचे हैं। यह चरण उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष अवसर है, जो अपने लंबित बिजली बिलों पर अधिकतम छूट का लाभ लेना चाहते हैं। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को ब्याज पर 100 प्रतिशत की पूर्ण माफी दी जा रही है, वहीं 31 मार्च 2025 तक के मूल बकाया धन पर 25 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया गया है। इसका सीधा लाभ यह है कि वर्षों से लंबित बिलों का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा और उपभोक्ता राहत की सांस ले सकेंगे।
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को शेष बचे इन अंतिम 2 दिनों में पंजीकरण कराकर छूट के बाद शेष बिजली बिल का भुगतान करना अनिवार्य है। यह पंजीकरण विशेष कैंप अथवा नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से कराया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जन सेवा केंद्र पर भी उपभोक्ताओं को वही छूट और लाभ मिलेगा, जो कैंप में मिल रहा है। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं एवं ग्राम के जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास ऐसे उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी अवश्य दें, जिन्हें इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जो अभी तक इस योजना से अनभिज्ञ हैं, ताकि कोई भी पात्र उपभोक्ता इस अंतिम अवसर से वंचित न रह जाए।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि ₹2000 का पंजीकरण शुल्क, उपभोक्ता के छूट के बाद बचे कुल बिल से कम ही होता है, जिससे उपभोक्ता को आर्थिक रूप से अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता।विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि कुछ उपभोक्ताओं ने पंजीकरण तो करा लिया है, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं किया है। ऐसे सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे 31 दिसंबर से पहले छूट के बाद की संपूर्ण धनराशि जमा कर दें, ताकि उन्हें ब्याज में 100% और मूलधन में 25% की पूरी छूट का लाभ मिल सके।
👉 विशेष सूचना:
कल हरिपुर उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां उपभोक्ता सीधे पहुंचकर पंजीकरण एवं भुगतान कर सकते हैं।
बिजली विभाग की ओर से यह जानकारी
आर्यन पाण्डेय
अवर अभियंता, हरिपुर
द्वारा साझा की गई है।
SvasJsNews आप सभी से अपील करता है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हर पात्र उपभोक्ता इस राहत योजना का पूरा लाभ उठा सके।



