#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

वैदिक इंटर कॉलेज मुज़फ़्फ़राबाद सहारनपुर में शुभारम्भ हुआ प्रथम

वैदिक इंटर कॉलेज मुज़फ़्फ़राबाद सहारनपुर में शुभारम्भ हुआ प्रथम

सोपान शिविर जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उतर प्रदेश जनपद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जिला मुख्यआयुक्त/नगर आयुक्त श्री शिपु गिरि (आई.ए.एस) एवम जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उ०प्र० सहारनपुर श्री दीपक कुमार गुप्ता जी के निर्देशन में वैदिक इंटर कॉलेज मुज़फ़्फ़राबाद जनपद सहारनपुर में भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभआरम्भ  प्रधानाचार्य कुमारी मंजू रानी जी के द्वारा किया गया जिन्होनें बच्चों का मार्गदर्शन किया, और बच्चों को अपने आशीष प्रधान  किया तथा देश में अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने के लिए बोला कि कैसे हमारे जीवन में स्काउट  के द्वारा हम एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं और देश की सेवा कर सकते हैं  शिविर का संचालन श्री अविनाश गौतम जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) द्वारा किया गया जिन्होनें सभी स्काउट और गाइड को स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया और स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत,के बारे में बताया और  साथ में मौजुद रहे श्री अमजद अली जिला प्रशिक्षण  काउंसलर ने स्काउट और गाइड को स्काउटिंग क्या होती है और इनका कैसे हम उपयोग अपने जीवन में करते हैं और कर सकते हैं । इसके साथ विद्यालय सहयोग के रूप से मौजुद रहे स्काउट प्रभारी सहायक अध्यापक श्री नागेंद्र कुमार प्रवक्ता श्री राजदीप सिंह जी एव गाइड प्रभारी सहायक अध्यापक श्री श्रीमती कुसुम देवी, सहायक अध्यापक सौरभ काम्बोज, जी आदि मोजूद रहे और अवसर पर  मौजुद रहे।

Related Articles

Back to top button