#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशक्राइमदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर 18 साल से फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सहारनपुर 18 साल से फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 18 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।जानकारी के मुताबिक थाना रामपुर मनिहारण प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में मुखबिर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश कुमार, उप निरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल रोहित राणा (1799) तथा कांस्टेबल विक्रांत कुमार (95) ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।गिरफ्तार अभियुक्त रामकुमार पुत्र सहीराम, निवासी कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर पर मुकदमा संख्या 37/1992 धारा 364/302/34 भादवि (अपहरण एवं हत्या) तथा अपील संख्या 4445/2005 (चलानी थाना मंडी, जनपद सहारनपुर) दर्ज था। वह माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के बाद वर्ष 2007 से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे मौजा कड़च्छ, कस्बा व थाना ज्वालापुर, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) से दबिश मारकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि न्याय प्रक्रिया में बाधा न आए और अपराधियों को सजा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button