मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी-साइबर जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी-साइबर जागरूकता अभियान
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति फेज–5.0” के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।उक्त अभियान के दौरान महिला उप निरीक्षक मिथलेश राठौर एवं हेड कांस्टेबल बबीता द्वारा छुटमलपुर तिराहा, कलसिया तिराहा, ज्योति किरण तिराहा, रुड़की रोड तिराहा, मुस्लिम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, झंडा तिराहा, सहारनपुर–देहरादून रोड, छुटमलपुर सब्जी मंडी एवं छुटमलपुर मार्केट आदि स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयाकार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को तीन नए आपराधिक कानून —
भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.),
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S.) एवं
भारतीय साक्ष्य अधिनियम (B.S.A.)
के प्रावधानों एवं उनकी प्रक्रिया के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी गई।
इसके साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे
विधवा पेंशन योजना,
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,
बाल कल्याण योजनाएं,
बाल मजदूरी न कराए जाने संबंधी प्रावधान,
गुड टच एवं बैड टच
के विषय में भी विस्तार से जागरूक किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फ्रॉड कॉल, अनचाहे/संदिग्ध लिंक आदि के खतरों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
साथ ही सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों —
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,
108 एम्बुलेंस सेवा एवं
112 पुलिस आपातकालीन सेवा की जानकारी प्रदान की गई।
अभियान के दौरान महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछी गईं तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपात या परेशानी की स्थिति में पुलिस प्रशासन उनकी सहायता हेतु सदैव तत्पर है।
सहारनपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



